डायबिटीज रोगी ये 5 गलतियां सुधार लें, शुगर हमेशा कंट्रोल रहेगी

डायबिटीज रोगी ये 5 गलतियां सुधार लें, शुगर हमेशा कंट्रोल रहेगी

सेहतराग टीम

आज के समय में अधिकतर लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है। ये अक्सर गलत खान-पान और रहन-सहन की वजह से होती है। ऐसे में अगर हम परहेज करें तो इस रोग पर हम नियंत्रण पा सकते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को कहा जाता है कि वो जितना हो सके परहेज करें। क्योंकि इससे शरीर का इंसुलिंन लेवल बना रहता है और लोग स्वस्थ्य रहते हैं। वहीं अगर इस बीमारी से बचना है तो हमें रोजाना एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। क्योंकि एक्सरसाइज सम्पूर्ण सेहत के लिए काफी सही माना जाती है। ये हमारे शरीर से छोटे मोटे रोगों को दूर रखती है। फिलहाल अधिकतर लोग ये फॉलो भी करते हैं लेकिन उसके बावजूद भी हमें डायबिटीज जैसी बीमारी अपना शिकार बना लेती हैं। ऐसे में हम क्या करें ये बड़ा सवाल है। तो आइए जानते हैं कि ऐसी हम कौन सी गलतियां करते हैं जो हमारे लिए नुकसानदायक होती है।

पढ़ें- ये फूड्स खाएं, दूर होगी शरीर की सुस्ती और थकान

फल ना खाना

डायबिटीज के कई मरीज अपनी डाइट में फलों को शामिल नहीं करते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं तो ये आपकी बहुत बड़ी गलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फल सेहत के लिए अच्छे होते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीज उन फलों का जरूर सेवन करें जो उनके शरीर में शुगर लेवल को ना बढ़ाएं। ये फिल संतरा, सेब, कीवी, आड़ू और अमरूद हैं। 

तरल पदार्थों के सेवन में सावधानी ना बरतना

डायबिटीज के मरीज अपने खाने की चीजों का तो बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं लेकिन तरल पदार्थों के सेवन में कई बार लापरवाही कर जाते हैं। वो कई बार सॉफ्ट ड्रिंक्स के अलावा कई ऐसे पदार्थों को पी लेते हैं जो शरीर में तुरंत शुगर के लेवल को बढ़ा देता है। इसलिए इन तरल पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।

रिफाइन्ड चीजों का ना करें सेवन

डायबिटीज पेशेंट को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो रिफाइन्ड चीजों का सेवन करने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि रिफाइन्ड की गई चीजों से पूरा फाइबर निकल जाता है। इसके साथ ही कई पोषक तत्व भी खत्म हो जाते हैं। इसीलिए इन चीजों का परहेज करें। हो सके तो समूचे अनाज, फ्रूट्स और और ओटमील जैसे चीजों का इस्तेमाल करें। समूचा अनाज आपके ब्लड ग्लूकोज के लेवल को अच्छा असर डालता है।

चीजों का इन्ग्रेडिएंट्स चेक करें

डायबिटीज पेशेंट कई बार बाजार से चीजों को खरीदते वक्त उसका इन्ग्रेडिएंट्स चेक नहीं करते। ऐसी लापरवाही बरतना उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई चीजों में शुगर मिली होती है। अगर वो सामान लेते वक्त उसकी इन्ग्रेडिएंट्स की लिस्ट अच्छी तरह से देख लेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा कि उसमें शुगर की मात्रा तो नहीं है। ऐसा करके वो किसी भी गलत चीज का सेवन करने से बच जाएंगे। 

फाइबर से युक्त चीजें ना खाना

अक्सर देखा जाता है कि डायबिटीज के मरीज फाइबर से युक्त चीजों को अपनी डाइट में शामिल नहीं करते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो सावधान हो जाइए। डायबिटीज के रोगियों को अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। फाइबर पाचन में अहम भूमिका निभाता है। इसके साथ ही ये खून में शुगर का रिलीज धीरे धीरे करता है जिससे कि शुगर का स्तर स्थिर रहता है।

इसे भी पढ़ें-

ऐसे करें सूरजमुखी के बीजों का सेवन, शुगर कंट्रोल होगी, और भी स्वास्थ्य लाभ होंगे

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।